कुरैश समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। कुरैश कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व देशभर से आए कुरैश कॉन्फ्रेंस के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। बैठक में कुरैश समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव जोधपुर निवासी अब्दुल कय्यूम कुरैशी व कुरैश कॉन्फ्रेंस के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अलीमुद्दीन कुरैशी को राजस्थान के समस्त जिलों में बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। बैठक में कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनोबर कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर निजामुद्दीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता अब्दुल रशीद, हाजी अफ़सर कुरैशी, मोहम्मद असलम, सलमान कुरैशी व महिला विंग की अध्यक्ष शबनम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
