कड़ी मेहनत और लगन से व्याख्याता बने मोहम्मद असगर
-प्राइवेट नौकरी के बाद भी लगातार अध्ययन किया और सफलता पाई
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I लगातार मेहनत और लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान लेने वालों को सफलता मिल ही जाती है I ऐसा ही हुआ है जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले मोहम्मद असगर के साथ I मोहम्मद असगर एम. कॉम करने के बाद प्राइवेट नौकरी करने लगे थे, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को हमेशा ही याद रखा I मोहम्मद असगर ने नौकरी से नियमित समय निकालकर लगातार निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयारी की, नतीजन स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2024 में कॉमर्स विषय में 145 वीं रैंक हासिल की I मोहम्मद असगर पुत्र मोहम्मद अकबर अब सरकारी स्कूल व्याख्याता बन चुके हैं I युवाओं को जो पढ़ाई कर चुके और प्राइवेट नौकरी करते हैं और सरकारी नौकरी पाने के लिए निराश हो जाते हैं मोहम्मद असगर से प्रेरणा ले सकते हैं I असगर की सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने नौकरी के साथ-साथ सीमित समय में पढ़ाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने नियमित अध्ययन और सही रणनीति अपनाकर अपने लक्ष्य को पूरा किया। असगर ने बताया कि उन्होंने हर दिन निश्चित समय निकालकर पढ़ाई की और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुओं को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
