उमराह पैकेज बुक कराने से पहले सावधानियाँ
पिछले अंक में आपने पढ़ा कि उमराह क्या है और उमराह क्यों करना चाहिए। आज के लेख में आप पढ़ेंगे कि उमराह पैकेज बुक कराने से पहले क्या क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए। यह जानने से पहले आइये हम देखते है कि एक मुक़म्मल और साफ़ सुथरा उमराह का सफर पूरा करके अपने घर वापस आने तक किन किन चीज़ों को मिलाकर उमराह का सफर बनता है और हर चीज़ में क्या क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए।
- हवाई जहाज़
- वीज़ा
- होटल
- ट्रांसपोर्ट
- खाना
- ज़ियारत
- गाइड
- लॉन्ड्री
- ट्यूर ऑपरेटर
- उमराह पर जाने वाले
सबसे पहले बात करते है हवाई जहाज़ के टिकट के बारे में, कि क्या क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।
उड़ान की तारीख: अक्सर बताया जाता है कि फलां महीने के दूसरे हफ्ते या तीसरे हफ्ते में उमराह पर चलेंगे। इसका मतलब है कि उनके पास आज की तारीख में कोई टिकट नहीं है। टिकट के ताल्लुक़ से काम पुख्ता नहीं है। फ्लाइट की रवानगी कोनसे एयरपोर्ट से है ? इसमें भी हो सकता है, बताया किसी और एयरपोर्ट से और ले गए किसी और एयरपोर्ट से। फ्लाइट टिकट पुख्ता मांगे ऐसा न हो कि बताये डायरेक्ट फ्लाइट और ले जाये रूकती रूकाती फ्लाइट से। कहीं ऐसा न हो बताये सऊदी एयरलाइन्स और ले जाये किसी सस्ती एयरलाइन्स से।
वापसी का टिकट भी पुख्ता होना चाहिए। बहुत से लोग वापसी का डमी ( नकली ) टिकट देकर उमराह पर ले जाते है और हाजी वहां जाकर परेशान होते है। वापसी का टिकट डमी न हो होकर असली टिकट होना चाहिए। कई बार लोग 1-2 घंटे का रास्ते में स्टे बताकर बुकिंग ले लेते है और जब उमराह पर ले जाते है तब पता चलता है कि स्टे तो 6-7 घंटे का या ज़्यादा का है।
इन सबके अलावा टिकट असली है या नकली इसका पता टिकट के ऊपर छपे PNR को सम्बंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर ज़रूर चेक कर लें, बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि एयरपोर्ट पर पहुँच कर पता चला कि टिकट नकली है। अगर बुकिंग करते वक़्त बुकिंग करने वाले के पास टिकट ही नहीं है तो आप ये सब चेक नहीं कर सकते और धोखेबाज़ी का शिकार हो सकते है। एक बात हमेशा याद रखिये कि सस्ता उमराह पैकेज कभी अच्छा नहीं होता और अच्छा उमराह पैकेज कभी सस्ता नहीं होता।
आज के लिए बस इतना ही, बाकी अगले हफ्ते इंशा अल्लाह। खुदा हाफिज !
अब्दुल हमीद मंसूरी (8952937611)
मालिक उमराह ट्यूर ऑफ़ इंडिया
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
