उमराह पैकेज बुक कराने से पहले सावधानियाँ
पिछले अंकों में आपने पढ़ा कि उमराह क्या है, उमराह क्यों करना चाहिए, उमराह पैकेज बुक कराते वक़्त टिकट, वीज़ा, होटल, ट्रांसपोर्ट, लॉन्ड्री, खाना, ज़ियारत और गाइड के ताल्लुक़ से क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।
आइये आज हम बात करते हैं, उमराह पैकेज बुक करने वाले के बारे में। आजकल बहुत ज़्यादा देखने में आ रहा है कि लोग उमराह करने के लिए जाते हैं और एक उमराह करके वापस आने के बाद अपने आपको उमराह का एक्सपर्ट ट्यूर ऑपरेटर मानकर उमराह की बुकिंग करना शुरू कर देते हैं। हर मोहल्ले में आजकल 5-7 उमराह ट्यूर ऑपरेटर हो गए हैं।आपके आस-पास हर साल 10-15 नए उमराह ऑफिस खुल जाते हैं और तजुर्बा नहीं होने की वजह से जल्दी ही बंद भी हो जाते हैं।
कुछ ट्यूर ऑपरेटर सस्ते का लालच देकर पासपोर्ट और पैसा ले लेते हैं और जब उतनी रकम में नहीं ले जा पाते तो हाथ जोड़ कर पैर पकड़ कर माफ़ी माँग लेते हैं, पासपोर्ट और पैसा वापस कर देते हैं। इस बीच उमराह पर जाने वाले लोग सारे रिश्तेदारों को खबर कर देते हैं कि उमराह पर जा रहे हैं। अब अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए जाने वाले लोग उन ट्यूर ऑपरेटर को ढूढते हैं जिनका काम पक्का है।
ये कुछ-कुछ वैसा ही है कि 15-20 दिन कोई कार चलाना सीखे और अपने आपको एक्सपर्ट ड्राइवर मानकर लम्बी दूरी पर कार को चलाने ले जायें। आप सोच सकते हो कि कार के साथ, ड्राइवर के साथ और उस में बैठने वाली सवारी के साथ क्या-क्या हो सकता है, जबकि एक्सपर्ट कार ड्राइवर वो है जो कार में छोटी-मोटी खराबी आने पर उसको ठीक करके वापस घर ला सके।
जिसको उमराह पैकेज बुक करवा रहे हैं उसके बारे में पता करें कि कितने साल से उमराह का काम कर रहे हैं, उनकी मार्केट में क्या रेपुटेशन है। वेध लाइसेंस है या नहीं। एयर टिकट के लिए अधिकृत हैं कि नहीं यानि IATA लाइसेंस हैं कि नहीं। जितने रुपए में उमराह पैकेज बुक कर रहे हैं उसमे वो सबकुछ मिल सकता है कि नहीं जिसके बारे में आपको पिछले अंकों में जानकारी दी गई थी।
कई बार उमराह पैकेज बुक करने वाले लोग पासपोर्ट और पैसा आगे किसी और को दे देते हैं। उमराह पैकेज बुक करने और रवानगी के बीच के दिनों में कभी रियाल का रेट बढ़ जाता है, कभी होटल महंगा हो जाता है, कभी वीज़ा का रेट बढ़ जाता है, कभी टिकट महंगा हो जाता है। बुकिंग के वक़्त तय हुई रेट से ज़्यादा हाजी देते नहीं। जब उतनी सस्ती रेट में उमराह नहीं हो पाता तो आगे के किसी दूसरे ट्यूर ऑपरेटर से पासपोर्ट और पैसा वापस मिलता नहीं। नुकसान भुगतने की हैसियत होती नहीं, इसलिए कई बार ट्यूर ऑपरेटर को फरार होना पड़ता है। इसलिए ट्यूर ऑपरेटर की नुकसान भुगतने की हैसियत भी ज़रूर देख लें। कहीं ऐसा न हो सस्ता टूर महंगा पड़ जाये। एक बात हमेशा याद रखिये कि सस्ता उमराह पैकेज कभी अच्छा नहीं होता और अच्छा उमराह पैकेज कभी सस्ता नहीं होता।
आज के लिए बस इतना ही, बाकी अगले हफ्ते इंशाअल्लाह, तब तक के लिए खुदा हाफिज !
अब्दुल हमीद मंसूरी (8952937611)
मालिक उमराह ट्यूर ऑफ़ इंडिया
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
