अच्छे नेता ही देश का विकास कर सकते हैं
किसी देश का तेजी से विकास तब ही हो सकता है जब उसके नागरिक सभ्य, नियम कायदों से चलने वाले हों, उसके नेता अपने स्वार्थ को छोड़कर देश को मजबूत बनाने की सोचते हों, जहां नेताओं में सामाजिक एवं नैतिकता के उच्च कोटि के गुण मिलते हों, समाज में बच्चों, बड़ों एवं नेताओं द्वारा महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जाता हो। ऐसे देशों में युवा पीढ़ी देश का भविष्य बन जाती है। वर्तमान में कई देशों में खुदगर्ज नेता हो गए हैं जिनका मकसद मौज मस्ती करना, अपना और अपने परिवारों का विकास करना, पैसा कमाना एवं देश को ऑपरेट करने के लिए सभी तरह के अधिकार एवं शक्ति अपने हाथों में समेट लेना है। ज्यादातर देशों में नेता सत्ता संभालते ही तानाशाह बनने की कोशिश शुरू कर देते हैं। ऐसे नेताओं के रहते मज़बूत देश भी कमजोर होने लगते हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिका को लिया जा सकता है। अमेरिका में बड़े-बड़े महान नेता हुए जिन्होंने अमेरिका को विकसित बनाया। अमेरिकी जनता को नियम कायदों से चलना सिखाया। देश में शिक्षा का ऐसा सिस्टम बनाया कि अमेरिका में डॉक्टर, इंजीनियर और साइंटिस्ट बड़ी संख्या में पैदा हुए, जिनके भरोसे अमेरिका विश्व का शक्तिशाली देश बन गया । अमेरिकी नेताओं की नीतियों के चलते विश्व के बुद्धिमान लोग अमेरिका जाकर बसने लगे और वहीं से कारोबार करने लगे I यही कारण है कि अमेरिका दिनों-दिन धनवान देश बनता चला गया। अमेरिका में सभी धर्म के लोगों को समान अवसर मिले । यही कारण है कि सभी धर्मो के लोगों ने अमेरिका को महान बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अमेरिका विश्व के देशों का अघोषित रूप से लीडर बन गया। विश्व में हर गतिविधि अमेरिका की इच्छा के अनुसार चलने लगी। लेकिन 25 – 30 वर्षों से अमेरिका के नेताओं का चरित्र गिरने लगा। अमेरिकी नेता घमंडी, सनकी एवं अय्याश हो गए। एपिस्टीन फाइल ने अमेरिकी नेताओं, बिजनेसमैन एवं प्रसिद्ध लोगों की पोल खोलकर रखदी है। जो अमेरिका कभी किसी देश से युद्ध नहीं हारता था और विश्व में उसकी सभी देश मानते थे, लेकिन वर्तमान में अमेरिकी नेताओं की कारगुजारियों के चलते कोई भी देश उसकी बात नहीं मानता है और ना ही कोई देश डरता है। अमेरिकी नेता किसी भी देश से दोस्ती और दुश्मनी का अन्तर भी नहीं समझते हैं। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनका एपिस्टीन फाईल में नाम और वीडियो वायरल हो रहे हैं, के व्यवहार से जाना जा सकता है कि ट्रंप इंसान जैसा व्यवहार नहीं करते हैं, ट्रंप पर नाबालिग बच्चियों के साथ सेक्स करने के आरोप हैं। ट्रंप आए दिन दूसरे देशों के राष्ट्रध्यक्षों को धमकी देते रहते हैं I भारत एक संप्रभू देश है, फिर भी ट्रंप ने भारत और भारत के प्रधानमंत्री को कई बार बेइज्जत किया I धमकियों के चलते और अपनी एपिस्टीन फाइल में बंद कारगुजारियों को छुपाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आक्रमण के आदेश दे दिए I ईरान झुकने के लिए तैयार नहीं है I अब अमेरिका को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है I अमेरिका को ट्रंप बर्बाद कर रहे हैं I अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का काफी विरोध हो रहा है, लोग विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे हैं I दूसरी तरफ ट्रंप के कहने पर ईरान पर आक्रमण जारी है, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की मौत हो रही है I विश्व में कई और ऐसे नेता हैं जिनके कारण उनके अपने देश बर्बाद और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं I ऐसे नेता अपने देश में ही धर्म, जाति एवं समुदाय के नाम पर जनता को लड़ाकर अपने स्वार्थ पूरे करते हैं और सत्ता की कुर्सी से चिपके रहते हैं I ऐसे नेता अपने देश में ही प्रजातंत्र को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और तानाशाही को बढ़ावा दिया जा रहा है I कुछ देशों के नेता ऐसे भी हैं, जो अपने-अपने देश को शक्तिशाली बना रहे हैं I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
